फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now all certificate creat in govt school

अब स्कूलों में ही बनेंगे बच्चों के प्रमाणपत्र

Wed, 26 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 26 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Now all certificate creat in govt school
विद्यार्थियों को अपने बोनाफाइड प्रमाणपत्र, एसी, एसटी, ओबीसी सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। - फोटो : Demo pic

विद्यार्थियों को अपने बोनाफाइड प्रमाणपत्र, एसी, एसटी, ओबीसी सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार के निर्देशों पर अमल करते हुए तहसील कार्यालय बद्दी की ओर से प्रशासन स्कूलों के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


निर्देशों के तहत तहसील कार्यालय से एक टीम अपने कार्य क्षेत्र के स्कूलों का दौराकर मौके पर ही इन प्रमाणपत्रों का निर्माण करेगी। इसके लिए तहसील कार्यालय की ओर से हर स्कूल के लिए एक तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

 
प्रमाणपत्र के लिए यह हैं शर्तें प्रशासन स्कूलों के द्वार कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों का साथ होना जरूरी है। साथ ही बच्चों और अभिभावकों के आई कार्ड, दो फोटो, राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल और किसान कार्ड प्रमाण पत्रों के निर्माण के लिए जरूरी होगा। तहसील कार्यालय में भागदौड़ से बचेंगे विद्यार्थी तहसीलदार बददी नारायण चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रमाण पत्रों के निर्माण के लिए कार्यालय तक की भागदौड़ न करनी पड़े। इसी उद्देश्य से प्रशासन स्कूलों के द्वार कार्यक्रम को आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि अगले दो माह तक बददी में यह अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed