{"_id":"657c57f7ea158fb49e0ac1ad","slug":"notice-will-be-issued-to-the-building-owner-for-leaving-sewage-on-the-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-12740-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सड़क पर सीवेज छोड़ने पर भवन मालिक को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सड़क पर सीवेज छोड़ने पर भवन मालिक को जारी होगा नोटिस
Fri, 15 Dec 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के सिक्का होटल के समीप सड़क पर बहता सीवरेज का पानी। संवाद
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया मौके का निरीक्षण
सड़क पर सीवरेज फैलने से दुकानदार भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने सिक्का होटल के समीप एक प्राॅपर्टी के संचालकों को सड़क पर सीवरेज फैलाने पर नोटिस देने के लिए सहायक अभियंता को आदेश जारी किए हैं। इस पूरे भवन का सीवरेज सड़क पर बह रहा है, जबकि उन्होंने कोई कनेक्शन नहीं लिया है। इससे यहां से गुजर रही जलशक्ति विभाग की लाइन में भी यह सीवेज मिल रहा है और पाइपें भी जाम हो रही है।
बद्दी के सिक्का होटल के समीप एक निजी भवन का सीवर का पानी ओवर फ्लो हो कर सड़क पर बह रहा है। जिससे यहां पर दुकानदारों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इस भवन में कई लोग रहते हैं। जिनकी सीवेज की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। समय-समय पर यह सीवेज का पानी ओवर फ्लो होने पर खोल दिया जाता है। यहां भवन के संचालक जल शक्ति विभाग की सीवरेज लाइन के चैंबर को हटा कर उसमें इस पानी को डालने की कोशिश करते हैं। जिसमें आधा अधूरा पानी सीवरेज लाइन में जाता और शेष पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे यहां पर लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल से की थी। जिस पर उन्होंने शुक्रवार को स्वयं मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुप्ता प्राॅपर्टी के भवन का सीवरेज से विभाग की पानी की पाइपों में मिल रहा है जिससे उनकी पाइपें जाम होने के आसार हैं। अगर लाइन जाम हो जाएगी तो उनका सीवरेज का पानी भी रुक जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही गुप्ता प्रॉपर्टी के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा है। अगर जल्द ही इसे बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।