{"_id":"57b9e6184f1c1b8d63d4f1e5","slug":"notice-to-electricity-consumers-for-non-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"1263 डिफाल्टरों को बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1263 डिफाल्टरों को बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो , सोलन
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली बोर्ड ने बिल जमा ना करवाने वाले 1263 उपभोक्ताओं को टेंपरेरी कनेक्शन काटने के नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए 250 कनेक्शन काट दिए हैं। जबकि, शेष पर कार्रवाई की जा रही है।
बोर्ड को डिफाल्टरों से 26 लाख की रिक्वरी करनी है। लेकिन, बिजली के बिल की अदायगी नहीं की जा रही है। इसके चलते बोर्ड ने यह कार्रवाई की है। वहीं, बिजली बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान अगर बिजली का बिल जमा करवाया जाता है तो उसका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। बोर्ड की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक यदि इस टेंपरेरी डिस्कनेक्शन आर्डर के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं करवाया गया तो परमानेंट डिस्कनेक्शन के आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। डिफाल्टर का मीटर जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को नए सिरे से सारे दस्तावेज प्रस्तुत करके बिजली के कनेक्शन लेने होंगे।
सबडिविजन 03 के बिल ना जमा करवाने उपभोक्ताओं में स्परूण, हाउसिंग बोर्ड, रबौण, देवठी, घट्टी, बड़ोग, चंबाघाट, बसाल, ओच्छघाट, नौणी व अन्य क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों से बोर्ड ने उपभोक्ताओं से 26 लाख रूपये रिकवरी करनी है। इसके तहत इन क्षेत्रों में ही अभी तक 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है।
विज्ञापन
एसडीओ बिजली बोर्ड दर्शन सिंह ने बताया कि 1263 उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के 26 लाख फंसे हुए है। जिन्होनें समय पर बिजली बिल जमा नही करवाया है। इन उपभोक्ताओं को नोटिस देकर इनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए है। इसके तहत अभी तक बोर्ड ने करीब 250 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट लिए है। उन्होंने कहा कि कनेक्शन काटने के बाद बिल राशि को जमा करवाने पर ही उपभोक्ताओं को बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी बिजली जमा नहीं करवाई तो स्थाई तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
ललित कश्यप