फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notice to accused of defaming police on social media

Solan News: सोशल मीडिया पर पुलिस को बदनाम करने के आरोपी को नोटिस

Wed, 21 Jan 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस दो आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गाड़ी चलाते कर रहा था मोबाइल का प्रयोग
पुलिस ने चालान किया तो सोशल मीडिया पर किया बदनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। सड़क गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने और चालान के बाद पुलिस की छवि को सोशल मीडिया में बदनाम करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को नोटिस देकर जांच में शामिल कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ धारा 35(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब दोनों आरोपियों के बयानों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में शामिल मुख्य आरोपी मोहित कुमार पुत्र निवासी गांव कहलोग, डाकखाना साधुपुल, तहसील कंडाघाट को जांच में शामिल किया है। अब तक तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामला बीते वर्ष 14 जून का है। उस दिन आरोपी मोहित कुमार एनएच-5 पर मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चला रहा था। इस दौरान उसने पुलिस को वाहन पास देने से भी मना कर दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक का चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान के बाद आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक तथ्य डालकर पुलिस की छवि को बदनाम करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने पहले सोशल मीडिया के चैनल के एंकर और एडिटर के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed