फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notice to 130 shopkeepers on Sai Marg

Solan News: साई मार्ग पर 130 दुकानदारों को नोटिस

Fri, 31 Jan 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Notice to 130 shopkeepers on Sai Marg
नगर निगम बद्दी के कर्मचारी दुकानदारों को नोटिस देते हुए। संवाद
अतिक्रमण पर नगर निगम ने की कार्रवाई, कहा- एक सप्ताह में हटाएं कब्जे नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साई रोड पर 130 से ज्यादा दुकानदारों को नगर निगम ने अवैध कब्जा करने पर नोटिस जारी किए है। एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों के आगे डाले टीन शेड और दुकानों के बाहर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का आदेश जारी किए है। नगर निगम की उपयुक्त मीनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया कि वह अपने दुकानों के आगे से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खुद हटा लें अन्यथा एक सप्ताह के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। अगर दुकानदार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटते हैं तो उन दुकानदारों का समान जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक नगरी के मुख्य मार्ग के बीचोंबीच नगर परिषद की ओर से डिवाइडर लगाने के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते इस मार्ग पर से गुजरने वाले राहगीरों से लेकर वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस मार्ग पर स्थित दुकानदारों का कारोबार भी दिन प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है। इस मार्ग पर आने वाले ग्राहकों के लिए कहीं पर भी गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं है। डिवाइडर लगने से मार्ग की चौड़ाई और कम हो गई है। बद्दीसाई रोड ही एक मुख्य मार्ग है, जिसमें शहर की मुख्य रिहायशी कॉलोनी से लेकर औद्योगिक इकाइयों को जाने के लिए एक ही मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग पर शहर की मुख्य मार्केट भी स्थित है और वाहनों का भी आना-जाना हर समय लगा रहता है। अत्यधिक भीड़भाड़ होने के चलते इस मार्ग पर हर समय यातायात अवरुद्ध रहता है। अब प्रशासन के पास इस मार्ग को चौड़ा करने का ही विकल्प बच्चा है ताकि शहर में आने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में न फंसना पड़े और स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी खत्म न हो। नगर निगम कार्यकारी आयुक्त मीनाक्षी तोमर ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण के लिए सब का सहयोग अति आवश्यक है। इसके लिए कड़े फैसले लेने पड़ेंगे उससे गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed