फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nothing will happen just by making laws, society will also have to stand up: Dinesh Chandra

केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, समाज को भी खड़ा होना पड़ेगा : दिनेश चंद्र

Sun, 13 Apr 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। विश्व हिंदू परिषद के संगठनात्मक नालागढ़ जिले का धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम अवस्थी कॉलेज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने की। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सचिव तुषार डोगरा, प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शर्मा, प्रांत न्यासी चंद्रशेखर अवस्थी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि से पहले प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने विहिप के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात मुख्यवक्ता दिनेश चंद्र ने वर्तमान समय में हिंदू संस्कृति की प्रासंगिकता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज समाज को जागृत करने की आवश्यकता है। केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, समाज को खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने सभी से पंच परिवर्तन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इन पांच परिवर्तनों में परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य शामिल होंगें। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, हरप्रीत सैनी, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, श्रवण चंदेल, आशुतोष वैद्य, इंदु ठाकुर, जिला अरविंद वर्मा, जिला मंत्री राजेश शर्मा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका पूजा शर्मा, राकेश कुमार, भाग सिंह चंदेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed