फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Not for building under construction Money came, work stopped for five days

Solan News: निर्माणाधीन भवन के लिए नहीं आया पैसा, पांच दिन से काम ठप

Thu, 04 Jul 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल का कथेड़ के समीप बन रहा नया भवन
विज्ञापन

अभी तक 32 करोड़ रुपये की राशि ही सरकार ने की है जारी
ठेकेदार पहले भी कर चुका निर्माण कार्य के लिए बजट की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल का कार्य बंद हो गया है। सरकार की ओर से पर्याप्त बजट जारी नहीं किया गया है। पैसा न आने के कारण अब पिछले पांच दिन से ठेकेदार ने कार्य रोक दिया है। अभी तक निर्माण कार्य के लिए सरकार की ओर से 32 करोड़ रुपये की राशि ही जारी की गई है। इस राशि से ठेकेदार कार्य करवा भी चुका है। जबकि अलग से 10 करोड़ रुपये भी कार्य में लगा चुका है। ठेकेदार के अनुसार उसने अभी तक 42 करोड़ रुपये का कार्य करवा दिया है।
बजट न जारी होने के कारण कार्य पूरा होने का लक्ष्य भी अब आगे खिसक जाएगा। इससे पहले दो वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य विभाग की ओर से रखा गया था। वहीं, चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री भी कई बार मौके पर आकर कार्य को तेज गति से करने के निर्देश ठेकेदार को दे चुके हैं। लेकिन तेज गति से कार्य करने के लिए बजट ही ठेकेदार को धीमी गति से मिल रहा है। अस्पताल प्रशासन की माने तो उच्चाधिकारियों को निर्माण कार्य के लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए बार-बार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर के कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में करीब 90.33 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लेकिन जब तक निर्माण कार्य पूर्ण होगा तो यह राशि 100 करोड़ से पार चली जाएगी। पहले चरण में सरकार की ओर से 29 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इसके बाद अन्य राशि विभाग की ओर से दी थी। जारी की गई राशि से फाउंडेशन के साथ भूमि को समतल करवाने का कार्य किया गया। इसी के साथ अन्य कार्य भी हुए हैं। जबकि भवन का ढांचे का कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन अब आगामी निर्माण कार्य में पैसे की किल्लत आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अस्पताल निर्माण के लिए लगातार उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की जा रही है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में बजट आ जाएगा। इसके बाद इसे संबंधित को दे दिया जाएगा।
-डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

इनसेट
बजट के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पत्राचार किया है। जैसे बजट उपलब्ध होता है कार्य में तेजी लाई जाएगी।
-डॉ. रवि भट्टी
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed