Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The grand festival of Chhath concludes with the offering of 'arghya' to the rising sun.

Solan News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न

Tue, 17 Nov 2026 12:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 17 Nov 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में एक लाख से अधिक पूर्वाचल के लोगों ने मनाया छठ पर्व
विज्ञापन

बालद, सरसा व चिकनी खड्ड के किनारे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही तीन दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। व्रतधारियों ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद पानी पीकर निर्जला व्रत खोला। पूरे बीबीएन क्षेत्र में एक लाख से अधिक पूर्वांचलवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया। पूजा करने को लेकर बालद, सरसा और चिकनी खड्ड के किनारे सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सूर्योदय से पहले ही व्रती और उनके परिजन पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंच गए थे। सुबह चार बजे से श्रद्धालु पानी में खड़े होकर सूर्य देव के उदय होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान खड्डों के किनारे दीपों की रोशनी से वातावरण भक्तिमय हो गया। पर्व के दौरान आतिशबाजी भी की गई। वहीं, रात को पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी और पूर्वांचल मित्र सभा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोजपुरी कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने छठी मैया का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रामजी तिवारी और उपाध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। सूर्योदय के साथ ही सभी ने विधि-विधान से अर्घ्य देकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नंदन ने कहा कि अब हिंदू समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोग भी छठ पर्व में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। वहीं, पूर्वांचल मित्र सभा के अध्यक्ष परमहंस द्विवेदी ने बताया कि सभा की ओर से पूर्वांचलवासियों को उनके क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया, ताकि वे पूरे उत्साह के साथ पर्व मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed