फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No CCTV installed at Nalagarh court premise, raise security concern at BBN

नालागढ़ कोर्ट परिसर में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। कोर्ट परिसर नालागढ़ में हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बद्दी पुलिस ने बीबीएन क्षेत्र में 2,200 से ज्यादा कैमरे लगाए हैं।
हालांकि नालागढ़ कोर्ट परिसर और साथ लगते एसडीएम कार्यालय परिसर में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। साथ ही क्षेत्र के कई सरकारी कार्यालय भी रामभरोसे चल रहे हैं। यह भी एक कारण हो सकता है कि सोमवार को नालागढ़ में बदमाशों ने दिनदहाड़े बेखौफ होकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

यदि कोर्ट परिसर और आसपास सीसीटीवी कैमरे होते तो पुलिस को हमलावरों को पकड़ने में आसानी होती। आरोपियों के मन में भी सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर आने का का डर रहता। हालांकि घटना के बाद पुलिस सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्क हो चुकी है। अब कोर्ट परिसर समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में कैमरे लगाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजों की सुरक्षा पर भी सवाल
दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद जजों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां पर जजों के लिए कोई पुख्ता सुरक्षा नहीं है। बदमाशों ने सरेआम घटना को अंजाम दिया जिससे जजों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
दहशत में लोग
गोलीकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। स्थानीय लोग अब डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब न्यायालय में ही बदमाश गोलीबारी कर सकते हैं तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा। लोगों का कहना है कि नालागढ़ कोर्ट में रोजाना कई आरोपी पेश किए जाते हैं। यहां पर सुरक्षा में सेंधमारी होने से लग रहा है कि यहां पर लाने वाले आरोपी पर कोई भी हमला कर सकता है।

एसडीएम के साथ करेंगे बैठक
नालागढ़ कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसडीएम नालागढ़ के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी। जजों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कोर्ट में पेशी पर जाने वाले अपराधियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी जेल अथॉरिटी को पत्र लिखा जाएगा।
अमित यादव, डीएसपी, नालागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed