{"_id":"68f149d24297c2da7d05af27","slug":"niyati-became-the-president-of-the-central-student-council-of-kandaghat-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-155218-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नियति बनी कंडाघाट कॉलेज की केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नियति बनी कंडाघाट कॉलेज की केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में नवगठित सीएससीए प्राचार्य व अध्यापकों के साथ। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, हर्ष वर्मा बने उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएसए) का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मदनलाल मनकोटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. चंदन चौहान और परिषद के सदस्य डॉ. सुधीर कुमार एवं प्रो. पंकज ने सर्वप्रथम नियति को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई और उन्हें कोट व बैज पहनाया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए हर्ष वर्मा, सचिव के पद पर सिमरन शर्मा व संयुक्त सचिव के लिए दीपिका ठाकुर ने शपथ ली। इसके अतिरिक्त, कक्षा प्रतिनिधियों और विभिन्न विंगों के नामित सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें बीए, बीकॉम और बीएससी के कक्षा प्रतिनिधि, रोवर के अर्श प्रीत, रेंजर की दीपाली शर्मा, स्पोर्ट्स के रीतिक कुमार व सुमित कश्यप, सांस्कृतिक सदस्य मेघा कश्यप व आशीष, एनएसएस के किरण व सुजल और क्लब के पलक ठाकुर व अंजलि शामिल हैं। शपथ लेने वाले सभी सदस्यों ने ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। अध्यक्ष नियति ने अपने संबोधन में कॉलेज की उन्नति के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया।