फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nine children passed after taking free coaching SCERT scholarship exam

Solan News: निशुल्क कोचिंग लेकर नौ बच्चों ने पास की एससीईआरटी की छात्रवृत्ति परीक्षा

Sat, 18 Nov 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोविड काल से ऑनलाइन निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे अध्यापक शशिपाल
विज्ञापन

बीते वर्ष भी प्रशिक्षण के बाद नवोदय में 31 विद्यार्थियों का हुआ है चयन
गणित समेत भाषा संबंधी पूर्ण नवोदय पाठ्यक्रम का करवाते हैं अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन समेत अन्य पांच जिलों में सोलन के जेबीटी अध्यापक शशिपाल शर्मा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके परोपकार जज्बे के परिणाम स्वरूप बीते वर्ष हुई परीक्षा में 31 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय परीक्षा में हुआ है, जिसका परिणाम हाल ही में आया है। जबकि 9 विद्यार्थियों का एससीईआरटी की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा चयन हुआ है। जिसमें इन्हें छात्रवृत्ति भी मिलेगी। अध्यापक कोविड काल से ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से बच्चों को नवोदय समेत अन्य प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

अध्यापक शशिपाल शर्मा सोलन जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़ियाना में तैनात हैं। स्कूल के बाद शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं। इस वर्ष के बैच में जिला सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, ठियोग शिमला और चंबा जिला से करीब 350 से अधिक विद्यार्थी नवोदय परीक्षा तक लगातार जुड़े रहे। जिनमें से 31 विद्यार्थियों का चयन नवोदय परीक्षा के लिए हुआ है। वहीं इस वर्ष भी परीक्षा के लिए 400 से ज्यादा विद्यार्थी इसमें जुड़ चुके हैं। अध्यापक शशिपाल शर्मा ने बताया कि वह अपने विभागीय और अध्यापन कार्यों के अतिरिक्त इस कोचिंग कक्षा के लिए सुबह व शाम को अलग से समय दे रहे हैं। कक्षा में बच्चों को गणित, बौद्धिक एवं तार्किक परीक्षा एवं भाषा संबंधी पूर्ण नवोदय पाठ्यक्रम का अभ्यास करवाया गया। सभी चयनित बच्चों के अभिभावकों ने इसका श्रेय अध्यापक को दिया है। जिनके सटीक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने के चलते यह यह संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed