{"_id":"655ca5a1bb45a299f2038704","slug":"nilgiri-sadan-won-in-the-quiz-solan-news-c-176-1-ssml1040-11260-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन ने मारी बाजी
विज्ञापन
कसौली स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिताएं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसौली में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थी के बीच चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाया गया और सड़क किनारे लगे चिह्नों को समझने और उनका पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नीलगिरी सदन का अजय प्रथम, शिवालिक सदन की दिव्या द्वितीय और अरावली सदन का अमन तृतीय रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी नीलगिरी सदन ने बाजी मारी। इसमें संयुक्त रूप से ध्रुव और महक नीलगिरी सदन प्रथम, साहिल और सोनिया अरावली सदन द्वितीय और शिवालिक सदन से तमन्ना और मित्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यापक हेमांक कपिल, कृष्ण कुमार, भारती पांडे, नीलम ठाकुर मौजूद रहे।