फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NHM health workers protests against government wearing black ribbon in Nalagarh

कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग सोसायटी संघ के आह्वान पर नालागढ़ एनएचएम के तहत आने वाले कर्मचारियों ने नए वेतनमान और नियमितीकरण की मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्हें आंदोलन को तेज करना पडे़गा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

सोसायटी के मुख्य सलाहकार देशराज, सतेंद्र सिंह, राकेश कुमार, प्रीति, रेखा, रीना, सोनम, नागेंद्र, डॉ. निशांत, डा. डैलमिटा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सभी कर्मचारी एक फरवरी तक काले बिल्ले लगाएंगे। अगर सरकार का कोई फैसला रेगुलर पे स्केल और नियमितीकरण की पॉलिसी को लेकर नहीं आता तो दो फरवरी को संघ के बैनर तले ब्लॉक कार्यालय परिसर में पूरा दिन बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी से पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर देंगे। इस हड़ताल में सोसायटी के तहत कार्य करने वाले टीबी, एड्स, कुष्ट रोग और एनएचएम आदि शामिल है।
उधर, संगठन के मुख्य सलाहकार देशराज ने कहा कि प्रदेश में एक स्टेट एजुकेशन सोसायटी है जिसके तहत सभी कर्मचारी नियमित कर दिए हैं। स्टेट हेल्थ सोसायटी के कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। यह सरकार और अधिकारियों का गलत रवैया दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed