फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NHAI starts road repair work from Baddi toll tax barrier

Solan News: बद्दी टोल टैक्स बैरियर से एनएचएआई ने शुरू किया सड़क रिपेयर का काम

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
विधायक राम कुमार बोले-एक माह के भीतर दून के सभी मार्ग कर दिए जाएंगे सुचारू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी के धरना-प्रदर्शन के बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। एनएचएआई ने अब बद्दी टोल टैक्स बैरियर से राज मार्ग की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया है। राम कुमार चाैधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्रतिबद्धता है और क्षेत्रवासियों के जनहित के लिए वह सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से आरोप लगाए गए आरोप का खंडन करते हुए कहा कि दून की सड़कें खराब होने का यह आरोप आधारहीन एवं भ्रामक हैं तथा इन स्थानीय मार्गों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि साई रोड का कार्य भी प्रगति पर है। इस कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं । गुनाई मार्ग पर लगभग 10.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पट्टा घनेड़ मार्ग का कार्य प्रगति पर है। जिस पर लगभग 12.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। एक माह के भीतर क्षेत्र के सभी मार्गों को ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कि स्थानीय भाजपा नेताओं को दून विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed