फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NH-21 become more safer

राष्ट्रीय राजमार्ग-21 ए के छह किलोमीटर हिस्से का होगा विस्तार

Tue, 06 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Tue, 06 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
NH-21 become more safer
राष्ट्रीय राजमार्ग-21 ए पर टोल बैरियर बद्दी से संडोली तक छह किलोमीटर मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी। - फोटो : demo pic

 राष्ट्रीय राजमार्ग-21 ए पर टोल बैरियर बद्दी से संडोली तक छह किलोमीटर मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी। दो दिन के भीतर नेशनल हाईवे विभाग इस पर कार्य आरंभ करेगा। एनएच के दोनों ओर दो-दो मीटर के कच्चे मार्ग को गटका बिछाकर बेहतर बनाया जाएगा। एनएच और साईं रोड पर ट्रैक्टरों की आवाजाही को लेकर भी समय सीमा को निर्धारित कर दिया है।

विज्ञापन

 
यह फैसला एसपी बददी बशेर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया है। बैठक में एनएच पर बढ़ते सड़क हादसों को रोकने की दिशा में कई अन्य कदम उठाते हुए राजमार्ग पर एक तरफा पार्किंग के प्रस्ताव को भी पास किया गया। इसके साथ ही एनएच पर बस स्टॉप की येलो लाइनिंग करने के पूर्व फैसले को भी फिर से लागू करने को कहा गया। एसपी बददी की ओर से सड़कों पर जाम और दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में बैठक में लिए निर्णयों की नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एनएच-21ए व साईं रोड पर सुबह और शाम के समय ट्रैक्टरों की आवाजाही को समयबद्ध करने की नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि एनएच-21ए व साईं रोड पर सुबह 8 से 10:30 बजे और शाम 5 से 7:30 बजे ट्रैक्टरों के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। ऐसा न करने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नायब तहसीलदार बददी, डीएसपी बददी, एसएचओ बददी, एसडीओ एनएच, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी, एसडीओ बीबीएनडीए, ट्रक यूनियन प्रधान, ट्रांसपोर्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज से हटेंगी रेहड़ी-फड़ी
साई रोड और हनुमान चौक रोड पर सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को बैठक के बाद ही चेतावनी के तौर पर हटने के निर्देश दे दिए हैं। बुधवार सुबह से पुलिस प्रशासन और नगर परिषद मिलकर इन्हें हटाएंगे।

साईं रोड पर खड़ी नहीं होंगी अब गाड़ियां
साईं रोड पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को विशेष कर दुकानदार वाहनों को पुलिस बुधवार से हटाने का अभियान चलाएगी। बैठक में निर्णय लिया है कि रोड पर अवैध पार्क वाहन को थाने ले जाया जाएगा। इसका प्रति घंटा के हिसाब से वाहन मालिक से खर्चा वसूला जाएगा।


टोल बैरियर पर से सनसिटी बाईपास को स्लिप रोड
एनएच पर जाम का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले टोल बैरियर से जुड़े सन सिटी रोड पर स्लिप रोड बनाया जाएगा। इससे बड़े वाहनों को यहां से गुजरने में अधिक परेशानी नहीं होगी। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों को दो दिनों के भीतर प्रभावी बनाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। सड़कों पर किसी भी तरह के अवैध व्यवधान को मान्य नहीं किया जाएगा। सड़क पर बेहतर यातायात को कदम उठाए गए हैं। इसके जल्द ही अच्छे परिणाम भी सामने आएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed