फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New Year security Three police reserves deployed for

Solan News: नववर्ष को लेकर सुरक्षा के लिए तीन पुलिस रिजर्व तैनात

Sun, 29 Dec 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश प्रवेश द्वार परवाणू, एनएच पर पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ी, पर्यटक नगरी चायल और कसौली में तैनात रहेगी पुलिस टीमें
विज्ञापन

होटलों पर भी रहेगी पैनी नजर, पंजीकरण करवाना होगा अनिवार्य, पुलिस का हाईटेक सीसीटीवी से भी एनएच पर रहेगा पूरा कंट्रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला में नववर्ष के लिए पुलिस ने पर्यटन स्थलों सहित एनएच पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के तहत तीन रिजर्व तैनात की हैं। पर्यटन नगरी चायल, कसौली, बड़ोग समेत एनएच पर गठित पुलिस टीमें पेट्रोलिंग करती रहेंगी। गठित टीमों की अध्यक्षता एसएचओ या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। इस दौरान हाईटेक सीसीटीवी से भी सुरक्षा बंदोबस्त पर पूरी नजर रखी जाएगी। क्रिसमस के बाद अब नए साल के जश्न में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा चक्र मजबूत किया है। पर्यटक नगरी चायल और कसौली में बाहरी राज्यों से लोगों की अधिक आवाजाही होती है। इस बीच सुरक्षा को लेकर यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा सीमाओं की चौकसी को भी बढ़ाया है। गश्त अभियान और यातायात चैकिंग को दोगुना कर दिया है। खासतौर पर कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंगियों व होटलों, गेस्ट हाउस पर भी विशेष रूप से पैनी नजर रहेगी। इसके लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश जारी किए हैं, जिसमें पुलिस टीमें दिन-रात पेट्रोलिंग करेंगी।

सुरक्षा इंतजाम किए है मजबूत
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि नववर्ष को लेकर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हैं। रात्रि गश्त को बढ़ा दिया है। वे प्रदेश में पर्यटकों का स्वागत करते हैं, लेकिन हुड़दंग मचाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पर्यटक नगरी चायल और कसौली में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। इसके तहत यहां पुलिस की एक रिजर्व की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed