फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New skill-based B.Com course in Logistics launched at Arki College.

Solan News: अर्की कॉलेज में नया स्किल कोर्स बीकॉम इन लॉजिस्टिक शुरू

Fri, 19 Jun 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ मिलेगा रोजगार का मौका, कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों में मिलेगा कार्य अनुभव
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कोर्स के लिए ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निर्देशित नए स्किल कोर्सेज के तहत राजकीय महाविद्यालय अर्की में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार कौशल को बढ़ावा देने वाला अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कोर्स यानी बीकॉम इन लॉजिस्टिक शुरू किया गया है।

महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता शर्मा ने इस नए कोर्स के बारे में बताया कि यह कोर्स पूरी तरह से रोजगार को बढ़ावा देने वाला है। इसमें विद्यार्थियों को केवल कक्षा में थ्योरी की पढ़ाई ही नहीं करवाई जाएगी, बल्कि इसके साथ-साथ विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों में व्यावहारिक कार्य अनुभव भी दिलाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों का कौशल विकास होगा और वे भविष्य में आसानी से अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस कोर्स की उपयोगिता को देखते हुए प्राचार्या सुनीता शर्मा ने अर्की क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिग्री के साथ-साथ हुनर का होना बेहद जरूरी है, इसलिए छात्र इस रोजगारोन्मुख शिक्षा को अपनाएं और अधिक से अधिक संख्या में इस कोर्स में एडमिशन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed