{"_id":"6aa0629b17dbcb9560037359","slug":"new-electric-bus-old-problem-gasped-midway-solan-news-c-176-1-sln1013-178465-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नई इलेक्ट्रिक बस, समस्या पुरानी, आधे रास्ते में हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नई इलेक्ट्रिक बस, समस्या पुरानी, आधे रास्ते में हांफी
विज्ञापन
सोलन-अर्की रूट पर भेजी थी बस, रूट पर भेजने के बाद आई दिक्कत
निगम ने संबंधित कंपनी को किया संपर्क, मोटर ठीक करने को कहा
इससे पहले भी अर्की क्षेत्र के कई रूटों पर रास्ते में ही हांफी गई कई बसें
निशिल मेहता
सोलन। जिले में पहुंची नई इलेक्ट्रिक बसों में दिक्कतें आना शुरू हो गई हैं। सोलन-अर्की रूट पर भेजी गई नई इलेक्ट्रिक बस की बीच सफर में ही मोटर खराब हो गई, जिस कारण लोगों को बीच में ही उतर कर दूसरी बस में जाना पड़ा। रूट पर भेजने के एक सप्ताह के अंदर ही यह खराबी सामने आई है। बस में आई खराबी के बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की ओर से संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया, साथ ही बस को ठीक करने के लिए इंजीनियर भेजने के लिए कहा है। इससे पहले भी अर्की क्षेत्र के कई रूटों पर निगम की इलेक्ट्रिक बसें फंस गईं थी। ऐसे में उन रूटों को भी निगम ने बदला है। निगम की ओर से बसों को ट्रायल रूट पर भेज कर इन बसों की क्षमताओं और रूटों को तय करने की तैयारी की जा रही है। जिन रूटों पर यह बसें सही से चल सके, उन्हीं रूटों पर इन्हें भेजा जाएगा। निगम के अनुसार फोरलेन वाले रूटों पर बसों में कोई खराबी नहीं आ रही है, लेकिन ग्रामीण सड़कों पर इनमें खराबी निकल रही है। सोलन बस डिपो में 20 नई इलेक्ट्रिक बसें दी गई हैं। वहीं डिपो में दो पुरानी बसें भी चल रही हैं। ऐसे में सोलन डिपो में अभी के समय कुल 22 इलेक्ट्रिक बसें मौजूद हैं। वहीं निगम की एक पुरानी इलेक्ट्रिक बस की भी बैटरी खराब पड़ी है। इसके लिए नई बैटरी की मांग भेजी गई है, लेकिन वह भी करीब दो सप्ताह से नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उस बस को भी रूट पर नहीं भेजा जा रहा है।
-- -
निगम की ओर खराब हुई मोटर को ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया है। जल्द ही बस को ठीक कर दिया जाएगा। निगम की ओर से अभी रूटों को पूरी तरह से तय नहीं किया गया है। कुछ दिनों में बसों के रूट तय कर दिए जाएंगे और बसों को नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
- विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन