फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Neelakshi is Miss, Vivek is chosen as Mr. Farewell

Solan News: नीलाक्षी मिस, विवेक चुने मिस्टर फेयरवेल

Tue, 17 Mar 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Neelakshi is Miss, Vivek is chosen as Mr. Farewell
कंडाघाट कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
कंडाघाट कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में सोमवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से एक विदाई समारोह जश्न-ए-रुख्सत का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्यातिथि सोलन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर नीलाक्षी ठाकुर मिस और विवेक को मिस्टर फेयरवेल चुना गया, भावना व अरुण रनरअप रहे। हिमानी मिस गॉर्जियस, हितैषिका मिस फोटोजेनिक, अर्शप्रीत मिस्टर हैंडसम, अभीक को मिस्टर पर्सनेलिटी का खिताब प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अंशु कौशल और डॉ. तनिंद्रा ने निभाई। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. मनीषा कोहली ने विजेताओं को बधाई देते हुए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन के चुनौतीपूर्ण समय में मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed