{"_id":"66aa2d21d6bd39b6d4083b7c","slug":"near-dam-in-dhyanpur-village-150-plants-planted-on-vacant-land-solan-news-c-176-1-ssml1040-125941-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ध्यानपुर गांव में डैम के पास \n\nखाली भूमि पर लगाए 150 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ध्यानपुर गांव में डैम के पास खाली भूमि पर लगाए 150 पौधे
Wed, 31 Jul 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
घणागुघाट पंचायत में पौध रोपित करती महिलाएं। संवाद
घणागुघाट पंचायत के महिला मंडल छिब्बर ने किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। घणागुघाट पंचायत के तहत महिला मंडल छिब्बर की महिलाओं ने ध्यानपुर गांव के डैम के आस पास खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया। महिला मंडल छिब्बर की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि महिला मंडल की सभी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की योजना बनाई है और ध्यानपुर गांव के पास बने डैम के समीप खाली पड़ी भूमि पर पौधे रोपे। इस दौरान बीडीसी सदस्य दीपिका और पंचायत उपप्रधान प्रवीण कुमार विशेषतौर पर मौजूद रहे। इस दौरान कायल (केलो), डोडणो, झड़िनु और दाड़ू के लगभग 150 पौधे लगाए गए।
सरला ठाकुर ने कहा कि उनका महिला मंडल ऐसे सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है ताकि सभी लोग वन महोत्सव के महत्व को समझ सकें और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान दे सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुसुम लता, रीता, लीला, ज्योति, जया, वीना, सरला ठाकुर, दीपिका और प्रवीण कुमार ने अपना सहयोग दिया।