फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NDRF team visited Bhojnagar

एनडीआरएफ की टीम किया भोजनगर क्षेत्र का दौरा

Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
NDRF team visited Bhojnagar
आपदा से बचने के लिए बताती एनडीआरएफ की टीम। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का दल जिले के प्राकृतिक और मानव जनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अभिज्ञता अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने कहा कि एनडीआरएफ का यह दल 2 से 16 मई तक सोलन जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उद्योगों, अस्पतालों, महत्वपूर्ण भवनों, सड़कों और पुलों इत्यादि की पहचान कर वहां आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों, उपकरणों और भौगोलिक परिस्थितियों का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस दल ने नालागढ़, सोलन और कसौली विधानसभा क्षेत्र में अभिज्ञता अभ्यास किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम ने वीरवार सुबह भोजनगर-बनासर सड़क, भोजनगर-नेरी कलां सड़क और पीडलाईट उद्योग में भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह टीम 6 मई को अर्की स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी, 7 मई को चितकारा विश्वविद्यालय बद्दी, 9 मई को वर्धमान टैक्सटाइल एवं डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटिड बद्दी, 10 मई को नालागढ़ खरुणी स्थित मैसर्ज मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड, 11 मई अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ और नालागढ़ स्थित एचपीसीएल के तेल डिपो का दौरा करेगी।

आपदा से बचने के लिए बताती एनडीआरएफ की टीम। संवाद

आपदा से बचने के लिए बताती एनडीआरएफ की टीम। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed