फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NDRF mock drill Information about disaster given from

Solan News: एनडीआरएफ ने मॉकड्रिल से दी आपदा की जानकारी

Thu, 21 Dec 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के छात्रा स्कूल सोलन में जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

छठी से लेकर जमा दो की छात्राओं ने लिया मॉकड्रिल में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के छात्रा स्कूल में सुबह के समय करीब 11:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान तुरंत छात्राओं को बाहर निकाला गया। वहीं जो छात्राएं कक्षाओं में फंस गई थी, उन्हें स्कूल की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला, उनकी गिनती की गई। यह बचाव कार्य स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान किया गया। जिसमें एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल प्रबंधन और छात्राओं को आपदा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान सायरन बजते ही छात्राओं ने क्लास रूम में सुरक्षित जगह पर अपने आप को छिपा लिया जैसे ही दूसरा सायरन बजा सारी छात्राएं बाहर मैदान में आ गईं। जब उनकी कक्षा प्रभारी ने उनकी गिनती की गई तो स्कूल की सूचना कमेटी ने बताया कि कक्षाओं में छात्राएं फंसी हुई हैं। उसके बाद कमेटी की ओर से छानबीन की गई और घायल छात्राओं की जानकारी प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को दी। टीम ने छात्राओं को कक्षा से बाहर निकाला व सुरक्षित स्थान तक पहुचाया। उसके बाद घायलों को मेडिकल कमेटी की व एनडीआरएफ की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके साथ यह बचाव कार्य पूरा किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ समेत अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed