फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nauni University team reached Germany to participate in international training

Solan News: अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण में भाग लेने जर्मनी पहुंची नौणी विवि की टीम

Wed, 19 Jul 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nauni University team reached Germany to participate in international training
जर्मनी में जर्मन विेशेषज्ञ से बात चीत करती नौणी विवि की टीम। संवाद
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय का 12 सदस्यीय दल अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जर्मनी पहुंच गया है। इस दल में 10 स्नातक छात्र और विश्वविद्यालय के दो संकाय शामिल हैं। आईसीएआर एनएएचईपी परियोजना के तहत यह पूर्ण वित्तपोषित प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
विज्ञापन

सभी छात्र जर्मनी में केओबी के फल उत्पादन अनुसंधान संस्थान में 21 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्हें जर्मनी में नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकियों और प्रगति का व्यापक अनुभव मिलेगा, विशेष रूप से बागवानी उत्पादों के भंडारण और वानिकी प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। छात्र अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों के नेतृत्व में व्यावहारिक अभ्यास, कार्यशालाओं और इंटरएक्टिव सत्रों में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विवि के वैज्ञानिक डॉ. इंद्र देव और डॉ. सुभाष वर्मा भी एग्रोनोमी और कीट विज्ञान के लिए केओबी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








मुख्य परिसर के दोनों कॉलेजों के बागवानी और वानिकी विषयों से तीन-तीन और नेरी में विश्वविद्यालय के घटक कॉलेज से चार स्नातक छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर कार्यक्रम के लिए चुना गया है। चयनित छात्र- सिमरन नेगी, आंचल चौधरी और पारुल कश्यप बागवानी महाविद्यालय, नौणी और प्रियांशी राणा, पारुल राणा और सिमरन ठाकुर वानिकी महाविद्यालय नौणी में पढ़ाई कर रहे हैं। कृतिका कंवर, युक्ति पुंडीर, सिमरन सगरोली और निवेदिता चौहान हमीरपुर जिले के बागवानी और वानिकी कॉलेज, नेरी के छात्र है।







विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने स्नातक छात्रों के लिए शीर्ष वैश्विक अनुसंधान संस्थानों का दौरा करना और सीखने के सुनहरे अवसर देने के लिए आईसीएआर और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विश्व स्तरीय अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर चंदेल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए आईडीपी के प्रधान अन्वेषक डॉ. केके रैना और पूरी टीम को भी बधाई दी।




यह विश्वविद्यालय के छात्रों का चौथा बैच है जिन्हें आईडीपी के तहत विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है। इससे पहले, 42 छात्रों ने एआईटी बैंकॉक में एक महीने के कार्यक्रम में भाग लिया था, जबकि 10 छात्रों ने वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह का कार्यक्रम पूरा किया। इसके अतिरिक्त, 31 संकाय सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इजराइल, जर्मनी, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम में अंतर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed