फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Narration of the childhood pranks of Lord Krishna

Solan News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान

Sat, 04 Apr 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Narration of the childhood pranks of Lord Krishna
माजरू गांव में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करते हुए स्थानीय महिलाएं- स्रोत- ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी उपमंडल के माजरू गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया गया। व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने पूतना वध की कथा सुनाई। कथा के अनुसार, कंस की ओर से भेजी गई राक्षसी पूतना सुंदर स्त्री का रूप धारण कर विषैला दूध पिलाने आई, जिसे बाल कृष्ण ने दूध के साथ प्राण भी चूस कर मार दिया। पूतना अपने असली विशाल रूप में प्रकट हुई और पृथ्वी पर गिरकर मर गई। इस अवसर पर कृष्ण और बलराम का नामकरण महर्षि गर्ग ने नंदराय के घर में गुप्त रूप से किया। गर्ग मुनि ने रोहिणी के पुत्र का नाम बलराम (बलभद्र) रखा और देवकी के पुत्र का नाम कृष्ण। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण, आरएल मोहिल, अच्छरपाल कौशल, बंत सिंह, दलीप सिंह, संजय शर्मा, बंसत सिंह, राम कोल नंबरदरा, सुराज माजरा, अमर चंद, दीपू और रामलाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed