{"_id":"577cf6c84f1c1b6e697fb9a7","slug":"nalagrah-hospital-not-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद खुला नालागढ़ अस्पताल, बिना उपचार लौटे मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद खुला नालागढ़ अस्पताल, बिना उपचार लौटे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने ईद का अवकाश एक दिन पहले ही मनाते हुए अस्पताल में सामान्य सेवाएं बंद कर दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने ईद का अवकाश एक दिन पहले ही मनाते हुए अस्पताल में सामान्य सेवाएं बंद कर दी। बुधवार को रोगी सुबह अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों और स्टाफ का इंतजार करने लगे लेकिन 11 बजे तक अस्पताल में ताले लटके रहे।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन पर छुट्टी एक दिन पहने मना लेने की सूचनाएं मिलने लगी। तब जाकर दोपहर बाद अस्पताल को खोला गया। उधर इस कोई भी अधिकारी इस लापरवाही की जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सभी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। तो वहीं लोगों में नालागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। अब प्रबंधन वीरवार को भी अस्पताल खोलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
आपातकाल में थे दो चिकित्सक
आपतकाल में दो चिकित्सक मौजूद थे। लेकिन ओपीडी पूरी तरह से बंद थी। इसके चलते रोगी पहले तो चिकित्सकों के इंतजार में खड़े रहे। लेकिन जब ताले नहीं खुले तो कई रोगी वापस लौट गए तो कई निजी क्लनीकिों की तरफ रुख कर गए। हालांकि अस्पताल में आपातकाल सेवाओं में भी रोगियों को चेक किया जा रहा था।
लोग बोले लापरवाही की हो जांच
धर्मेंद्र राणा, महेश शर्मा और मोहेंद्र सिंह ने कहा कि नालागढ़ बीबीएन में सरकारी क्षेत्र का एकमात्र बड़ा अस्पताल है। यहां अस्पताल प्रबंधन की इस तरह की लापरवाही रोगियों को परेशानी में डालने वाली है।
बुधवार को दिनभर रोगी इलाज के लिए भटकते रहे लेकिन अस्पताल बंद था। अवकाश वीरवार को होना था और नालागढ़ अस्पताल के चिकित्सकों ने अवकाश बुधवार को ही कर लिया। उन्होंने मामले में जांच मांगी है।
सीएमओ बोले दिए थे निर्देश
सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने कहा कि मंगलवार नालागढ़ प्रशासन को बुधवार अस्पताल खोलने के निर्देश दे दिए थे। अस्पताल बुधवार को समय पर क्यों नहीं खुल पाया, इसकी जांच की जाएगी।