{"_id":"66aa2b41385a59ee4e01e8df","slug":"nalagarhs-heritage-park-is-deteriorating-due-to-neglect-solan-news-c-176-1-ssml1040-125943-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ का हेरिटेज पार्क अनदेखी से हो रहा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ का हेरिटेज पार्क अनदेखी से हो रहा खराब
Wed, 31 Jul 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में उगी बरसाती घास। संवाद
पार्क की झील में नहीं हो रहा नौका विहार, फव्वारे भी बंद पड़े पैदल मार्ग के साथ उगी लंबी-लंबी घास, कीचड़ बना दल-दल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ का हेरिटेज पार्क रख रखाव के अभाव में दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। जिस तालाब में पहले फव्वारे चलते थे और नौका विहार होता था, आज कीचड़ और दलदल हो गई है। हालांकि प्रशासन द्वारा तालाब की सफाई करके मिट्टी निकलवाई गई है, मगर फव्वारा टूटा पड़ा है और तालाब में पानी भी नहीं है। नौका विहार के शौकीन बच्चे मायूस हो रहे हैं। यही नहीं पार्क में जगह-जगह पर अवांछित घास भी उग गई है। पार्क के ओपन एयर थियेटर और शहीद स्मारक के पास टाइलें घास से ढक गई हैं। इस पार्क की पहचान सेल्फी प्वाइंट जहां दूर से नजर आता था आजकल लाइट न होने के कारण ओझल हो गया है और अंधेरा छाया रहता है।
नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई, स्थानीय वासी खेम सिंह ,नरेंद्र राणा और प्रवीण विनायक आदि ने बताया कि यहां पर लोग शाम के समय टहलने आते थे परंतु अब यहां पैदल पाथ के साथ लंबी-लंबी घास उग आई है, इस कारण अब लोग अंधेरे में यहां पर आने से कतराने लगे हैं। पहले यहां नियमित माली देखभाल करता था किंतु अब काफी समय से देखरेख नही हो रही। उन्होंने हेरिटेज सोसायटी से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।
उधर, नालागढ़ के उपमंडलाधिकारी एवं हेरिटेज सोसायटी के अध्यक्ष दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि तालाब की सफाई करवा दी गई है किंतु फंड की कमी के कारण अभी फव्वारा ठीक नहीं करवाया जा सका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोसायटी की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें इन मुद्दों को उठाया जाएगा। लोगों को अधिकतम सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।