फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh rape

बहू के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी भेजा आईजीएमसी

Sun, 28 Jul 2019 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर थाना के तहत बहू से दुष्कर्म करने के आरोपी ससुर को उपचार के लिए शिमला भेजा गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल करवाने नालागढ़ अस्पताल लाया जहां से उसे आगामी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा लेकिन वहां से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट एफएसएल से आएगी।
विज्ञापन

रामशहर थाना के तहत दर्ज मामले के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाया जिसमें वह टीबी रोग से ग्रसित बताया जा रहा है। उसे आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेडिकल में टीबी रोग से ग्रसित पाया गया है जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट एफएसएल से जांच के बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed