{"_id":"5ed4f6ef8ebc3e904a74a30e","slug":"nalagarh-depot-starts-bus-service-to-local-and-neighbouring-districts-solan-news-sml334438920","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ से मंडी, शिमला और बिलासपुर तक चलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ से मंडी, शिमला और बिलासपुर तक चलीं बसें
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में परिवहन निगम की बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन केवल निगम की ही बसें चलीं जबकि निजी बस संचालकों ने बसें सड़क पर नहीं उतारीं। बस में लोगों को चढ़ाने से पहले उनके तापमान की जांच की गई और हाथ सैनिटाइज करवाए। परिचालक फेस शील्ड के साथ बसों में चढ़े।
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा और आरएम जोगिंद्र चौधरी ने बसों की जांच की और सवारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नालागढ़ डिपो की आठ रूटों पर 15 बसें चलीं। इसमें मंडी, शिमला, घुमारवीं, ढेरोंवाल, बद्दी, बरोटीवाला, रामशहर, बघेरी, चमदार, गंभरपुल तक बसें गईं। नालागढ़ बस अड्डे से बसों में जाने वाले लोगों को यहां निगम के कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर से जागरूक किया।
हालांकि पहले दिन लोगों की भीड़ नहीं रही। लोगों को बसों में बैठाने से पहले उनके तापमान की जांच की गई। अभी जो भी बसें चल रही है, वे गंतव्य तक जाने के बाद वापस आ रही हैं और रात्रि ठहराव नहीं कर रही हैं। स्थानीय रूटों पर शाम के समय चलने वाली बसों के ठहराव के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों से बस चालक-परिचालक के ठहरने और खाने-पीने के प्रबंध की वार्ता जारी है।
विज्ञापन
चालकों और परिचालकों के रहने ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था सही होने के बाद ही बसें वहां रुकेंगी। बस को निगम की वर्कशॉप में रूट पर भेजने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के आरएम जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि सोमवार को आठ रूटों पर 15 बसें भेजी गईं। उन्होंने कहा कि सवारियों को बस में बैठाने से पहले उनका तापमान जांच कर हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं।