{"_id":"61ccaa9606e444779c2fbeb2","slug":"nalagarh-court-fined-7-persons-for-demolishing-wall-in-kondi-village-solan-news-sml395023824","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ने पर कोर्ट ने सात लोगों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ने पर कोर्ट ने सात लोगों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। कोंडी गांव में दीवार तोड़ने पर सात लोगों पर नालागढ़ की अदालत में 13 हजार आठ सौ रुपये जुर्माना किया है। कोंडी गांव में मेहरचंद ने बताया कि उसने बद्दी के तहसीलदार से निशानदेही करने के बाद अपने घर की साथ दीवार बनाई थी।
गांव के प्रेम चंद, मनसू, रामकिशन, राम कुमार, भगवान दास, सतनाम व सुखविंद्र सिंह ने पहले उनसे झगड़ा किया। उसके बाद उनकी दीवार को उखाड़ दिया। बद्दी के तहसीलदार की ओर से लगाई बुर्जी भी हटा दी।
यहां से अपना रास्ता बना लिया जबकि गांव का रास्ता पहले से बना हुआ है लेकिन उस पर अवैध कब्जे हैं।
नालागढ़ के सीनियर सिविल जज मोहित बंसल ने इस मामले की सुनवाई कर इन सभी लोगों पर दीवार तोड़ने की एवज में 13800 रुपये जुर्माना लगाया है। संवाद