फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh, Baddi to Chandigarh run in shift corporation buses for

Solan News: शिफ्ट में चलाई नालागढ़, बद्दी से चंडीगढ़ के लिए निगम की बसें

Thu, 13 Jul 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के यात्रियों को वाया ढेरोंवाल शुरू की चंडीगढ़ के लिए बस
विज्ञापन

ऊना व पंजेहरा की ओर जाने वाली यात्री भी ढेरोंवाल हो कर जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बद्दी-पिंजौर, नालागढ़-भरगढ़ व पंजेहरा मागों के बंद होने से निगम ने चंडीगढ़, ऊना और पंजेहरा की ओर जाने वाली बसें अधिक किराया निर्धारित करके शुरू कर दी हैं। निगम का मानना है कि जब तक मार्ग बंद है तब तक सभी बसों को वाया भरतगढ़ से रोपढ़ होकर भेजा जाएगा। वहीं बद्दी व बरोटीवाला के यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए निगम ने चार बसों को बालद खड्ड बद्दी के पुल को खाली पार करा दिया है। यह बसें अब रूटीन में पुल पार से चंडीगढ़ के चक्कर लगाएंगी। यात्रियों को नालागढ़ से बस बद्दी पुल तक छोड़ेगी वहां से सवारियां पैदल पुल पार करके दूसरे छोर पर खड़ी इन बसों में बैठकर चंडीगढ़ और अंबाला रवाना होंगी।
नालागढ़ से चंडीगढ वाया बद्दी जाने वाली बसों को भरतगढ़ होकर भेजा जा रहा है इसके लिए निगम ने 109 रुपये किराया तय किया है। इस मार्ग पर पहले 85 रुपये किराया लगता था। वहीं पंजेहरा जाने वाली बसे भी घनौली व भरतगढ़ घूम कर जा रही हैं। यहां पर किराया 50 रुपये कर दिया है। पहले नालागढ़ से पंजेहरा के मात्र बीस रुपये ही लगते थे। वहीं ऊना जाने वाली बसें भी वाया भरतगढ़ व रोपढ़ हो कर जा रही हैं लेकिन ऊना के किराये में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की है। ऊना का किराये पहले से ही 98 रुपये निर्धारित किया हुआ है।
विज्ञापन

आरएम हरपाल सिंह ने बताया कि नालागढ़ की यात्रियों को नालागढ़ से भी चंडीगढ़ की सुविधा मुहैया करा दी है वहीं बद्दी के लोगों के लिए चार बसों को पुल पार खड़ा कर दिया है। यह बसें रूटीन में चंडीगढ़ के चक्कर लगाएंगी। बद्दी व बरोटीवाला के लोग पुल पैदल पार करके जाएंगे और वहां पर बसें हर समय लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इन बसों को डीजल की व्यवस्था परवाणू से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed