{"_id":"6561ddcdc6955737980f97bd","slug":"nalagarh-advocate-father-son-chandigarh-panel-council-members-appointed-in-solan-news-c-176-1-ssml1040-11521-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के अधिवक्ता पिता-बेटा चंडीगढ़ में पैनल कौंसिल के सदस्य नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के अधिवक्ता पिता-बेटा चंडीगढ़ में पैनल कौंसिल के सदस्य नियुक्त
Sat, 25 Nov 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
राहुल वर्मा।
दोनों की एक साथ नियुक्ति पर नालागढ में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के भाजपा नेता संसारी लाल के बेटे और पोते को राष्ट्रपति ने कानून एवं न्याय मंत्रालय, कानूनी कार्य विभाग की ओर से पैनल कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। पिता राकेश वर्मा हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में सीनियर पैनल कौंसिल में और बेटा राहुल वर्मा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के पैनल कौंसिल का सदस्य चुना गया। यह दोनों अधिवक्ता चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ प्रशासनिक न्यायाधिकरण के समक्ष केंद्र सरकार के कराधान मामलों के मुकद्दमों को छोड़ कर सभी मामलों में सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मनोनयन से नालागढ़ में खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के एक छोटे से कस्बे से संबंध रखने वाले राकेश वर्मा व उनके बेटे राहुल वर्मा ने बीबीएन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके मनोनयन पर नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, दून भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल, अधिवक्ता दिनेश कौशल, अधिवक्ता महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर राणा, अधिवक्ता नरेश घई, नरेश गोयल, हरिराम, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ धीमान, वंदना बंसल, नप अध्यक्ष अलका वर्मा, भाजपा के जिला सचिव एवं अधिवक्ता योगेश्वर राणा, यादव किशोर गौतम पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज गौतम, जिप सदस्य राहुल शर्मा, प्रधान परिषद के अध्यक्ष पुनीत कौशल ने उन्हें बधाई दी है।