फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nager pardish og nalagrah under bbnda

बीबीएनडीए के अधीन हो नालागढ़ बद्दी नगर परिषदें

Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

भाजपा की बददी में आयोजित दो दिवसीय आवासीय बैठक में औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़-बददी नगर परिषदों और अन्य सरकारी विभागों को सर्वोच्च एजेंसी बीबीएनडीए के अधीन किए जाने का प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को भेजा। इसके लिए भाजपा द्वारा सरकारी विभागों में तालमेल की कमी का हवाला दिया है। भाजपा का कहना है कि सही तालमेल न होने से क्षेत्र का विकास धीमी गति से हो पा रहा है।

विज्ञापन

 
भाजपा की इस बैठक का समापन जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक तीन सत्रों में हुई। इसमें सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि 24 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता पंचायतीराज दिवस पर अपनी-अपनी ग्राम सभा में मनाएं। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को टीवी के माध्यम से संबोधित करेंगे। बुधवार को प्रथम सत्र का शुभारंभ शिमला संसदीय सीट के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया ने किया।
विज्ञापन

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से 24 घंटे ऑनलाइन रहने का आह्वाहन किया। जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने आप ही गिरने वाली हैं, इस सरकार के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। पूरे प्रदेश में बदले की भावना से काम हो रहे हैं। विशेष तौर पर जिला सोलन में भ्रष्टाचार, खनन माफिया, भू माफिया और नशा माफिया पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। दो दिवसीय बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया जिसे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत ने पढ़ कर सुनाया। अनेक पहलुओं पर चर्चा करते हुए ध्वनि मत से सभी ने उसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
लोकेश्वर शर्मा, रत्नपाल, विनोद चंदेल, राकेश शर्मा, रश्मिधर सूद, डा. श्रीकांत, भूपेंद्र, कैप्टन हेमराज, गोपाल ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, टेकचंद, गुरदयाल, तीर्थानंद, विवेक, सुरेंद्र, मोहन सिंह चंदेल, हरदीप ठाकुर, इंद्र पाल, नंद राम, रविंद्र, बहादुर खान, राकेश, बालक राम, धर्मेंद्र, तिलक राज शर्मा, राम गोपाल शर्मा, बाबूराम पंवार, बलबीर ठाकुर, बलदेव ठाकुर, श्रवण चंदेल, कांति प्रकाश, बलजीत नेगी, अमर चंद थाणा, कृष्ण कौशल, मोहन लाल, अमित चंदेल, संदीप चौधरी, सुभाष, संदीप सचदेवा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद ने पंचायत को दिए डेढ़ लाख
बद्दी में आयोजित आवासीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे सांसद वीरेंद्र कश्यप ने गपंचायत भटोलीकलां के तहत राम दीत्ता ठाकुर के आग्रह पर रास्ता शमशानघाट बौणी के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। राम दीत्ता ठाकुर ने सांसद का इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग देने पर आभार जताया।


पीलिया को नहीं रोक पाई सरकार
भाजपा ने अपने राजनैतिक प्रस्ताव में कहा कि प्रदेश में पीलिया के कारण लोगों की मौत होना सरकार की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को साफ दर्शा रहा है। लोगों को अस्पतालों में मूल सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के कारण मरीजों को दो दिनों तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।  

नालागढ़ स्वारघाट हाईवे नहीं सुधरा
नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे की दुर्दशा के कारण इस पर सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस नेशनल हाईवे पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाने की भाजपा ने प्रस्ताव रखा है। इस हाइवे के बेहतर न बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लेकर कई आंदोलन और प्रदर्शन भी हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed