फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nagar Panchayat Arki presents budget for 2022-23 1.20 crore for parking NOC fee enhanced to 300 rupees

पार्किंग पर खर्च होंगे सवा करोड़, एनओसी के लिए देने होंगे 300 रुपये

Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की की बैठक में वार्षिक बजट पेश किया गया। इसके अनुसार वित्त वर्ष में नपं की कुल आय पांच करोड़ 45 लाख होगी जबकि खर्च 5 करोड़ 35 लाख रुपये होंगे। ऐसे में 10 लाख रुपये लाभ का बजट होगा।
इसमें केंद्रीय वित्त आयोग से 60 लाख रुपये मिलेंगे। बजट में इस वित्त वर्ष में लोगों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया केवल बजट में एनओसी का शुल्क 200 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। सबसे बड़ी सुविधा शहरवासियों के लिए पार्किंग की होगी।
विज्ञापन

इस पर कुल 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह शहर में 70 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नपं एरिया में विकास कार्यों पर ज्यादातर बजट राशि खर्च की जाएगी। बैठक में सचिव अभिनव शर्मा, उप प्रधान हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र कुमार, भारती वर्मा, निर्मला देवी, धर्मपाल शर्मा, रूचिका गुप्ता, जेई सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक राम करण वर्मा, लिपिक विद्या देवी और सफाई पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी आय
नपं अर्की को इस वित्त वर्ष में पांचवें वेतन आयोग से 75 लाख रुपये, गृह कर के रूप में 65 लाख रुपये, नगर पंचायत की दुकानों से सालाना छह लाख, शराब कर के रूप में चार लाख, बिजली कर के रूप में तीन लाख, पार्किंग से भी सालाना तीन लाख, प्लास्टिक की खरीद से आठ लाख रुपये जबकि भवनों के नक्शे से तीन लाख रुपये आय का अनुमान है।

किस पर कितना बजट होगा खर्च
बजट में कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि पर 1.35 करोड़ रुपये, पेंशन के लिए 86 हजार रुपये, स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन लाख, प्लास्टिक उन्मूलन पर 12 लाख, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए दो लाख, नगर में सड़कों के निर्माण पर 35 लाख, आपदा प्रबंधन पर एक लाख, पीएमवाई के तहत 25 लाख, एमएमएसएजीवाई के तहत आठ लाख, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर 10 लाख का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed