फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nagar Panchayat and Police and Police and police team stop illegal construction in ward-6 despite notices

अर्की में नोटिस के बावजूद बंद नहीं किया निर्माण, सामग्री की जब्त

Thu, 15 Apr 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। अवैध निर्माण पर नगर पंचायत अर्की सख्त हो गई है। इसके खिलाफ नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को वार्ड-छह में एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध निर्माण कार्य को लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

इससे पहले व्यक्ति को नगर पंचायत ने नोटिस भी जारी कर निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए थे। नोटिस के बाद भी कार्य नहीं रोकने पर नगर पंचायत और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कार्य बंद करवाया। इस दौरान मौके से निर्माण में प्रयोग की जा रही शटरिंग और सरिये के बीम जब्त किए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अर्की के वार्ड-छह में एक व्यक्ति बिना अनुमति निर्माण कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर नगर पंचायत ने कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन कार्य जारी था। वीरवार को नगर पंचायत की टीम ने पुलिस की अध्यक्षता में निर्माण कार्य बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत के सचिव अभिनव शर्मा ने बताया कि वार्ड-छह के राजीव गुप्ता अवैध निर्माण कर रहे थे जिसे लेकर उन्हें कई बार नोटिस दिया। इसके बावजूद उन्होंने निर्माण कार्य नहीं रोका। वीरवार को कार्य बंद करवाकर 18 लोहे की प्लेटें और चार सरिये के बीम जब्त किए हैं। व्यक्ति के खिलाफ टीसीपी एक्ट के तहत कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed