फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NA

Solan News: हिमाचल में सवर्ण आयोग के गठन के लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन करेगा महासम्मेलन

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। सवर्ण आयोग के गठन के लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने महासम्मेलन करने का एलान कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियो ने आयोग की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे। इसके लेकर मंगलवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा की बैठक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कुनिहार में हुई।
विज्ञापन


बैठक में संगठन के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने सवर्ण आयोग गठन के लिए सवर्ण महासम्मेलन करवाने के निर्णय लिया, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। रूमित ठाकुर ने कहा कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा को एक कदम गांव की ओर मुहिम के माध्यम से घर-घर तक ले जाया जाएगा। सवर्ण आयोग गठन हमारा मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन



देवभूमि क्षत्रिय संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार
Iप्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें सुशांत ठाकुर को जिलाध्यक्ष सोलन, दीपक ठाकुर जिला अध्यक्ष बिलासपुर, देवेंद्र परिहार जिला प्रभारी सिरमौर, प्रवीण कंवर जिला उपाध्यक्ष सिरमौर, विक्रम सिंह राणा प्रदेश सचिव चंबा, कल्पना राजपूत जिला उपाध्यक्ष युवा क्षत्राणी विंग सिरमौर, अनुज गौतम मंडल उपाध्यक्ष सवर्ण मोर्चा पच्छाद मंडल सिरमौर, मनु राजपूत मंडल अध्यक्ष बिलासपुर सदर, अंकुश ठाकुर मंडलाध्यक्ष सोलन, अश्विनी गौतम मंडलाध्यक्ष हमीरपुर, साहिल ठाकुर और मदन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सोलन, कृष्ण लाल ठाकुर जिला सचिव सोलन, मोंटू ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी सोलन, मोहित ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष सोलन, निजी ठाकुर मंडल सह-सचिव सोलन, अनिरुद्ध ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष हमीरपुर, सनी ठाकुर सोशल मीडिया सह-प्रभारी पच्छाद मंडल सिरमौर को संगठन की जिम्मेवारी सौंपी गई।I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed