{"_id":"697280438091fc3a8b08227c","slug":"msmes-will-provide-technical-support-and-training-facilities-to-industries-in-parvanu-solan-news-c-176-1-ssml1040-161867-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में उद्योगों के लिए तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण सुविधाएं देगा एमएसएमई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में उद्योगों के लिए तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण सुविधाएं देगा एमएसएमई
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
परवाणू में प्रस्तावित विस्तार केंद्र को लेकर हितधारकों की परामर्श बैठक में भाग लेते सदस्य। स्त्
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू उद्योग संघ कार्यालय में वीरवार को प्रस्तावित विस्तार केंद्र को लेकर हितधारकों की परामर्श बैठक आयोजित की गई। यह केंद्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की पहल के तहत प्रस्तावित है। परियोजना का क्रियान्वयन इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जबकि ग्रांट थॉर्नटन इंडिया एलएलपी इसे ज्ञान साझेदार के रूप में सहयोग दे रही है। बैठक में अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त, एमएसएमई नई दिल्ली डॉ. राजनेश ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योग आधारित आधारभूत ढांचा और कौशल विकास सुविधाएं विकसित कर एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करना है। सहायक निदेशक एमएसएमई सोलन एके गौतम ने बताया कि प्रस्तावित विस्तार केंद्र परवाणू और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा। ग्रांट थॉर्नटन की टीम ने संभावित सेवाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रस्तुति दी और औद्योगिक इकाइयों का दौरा कर उनकी तकनीकी आवश्यकताओं का आंकलन किया। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने परीक्षण सुविधाओं, कौशल उन्नयन और तकनीकी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। परवाणू उद्योग संघ के महासचिव सार्थक तनेजा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र स्थानीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।