बातल के मुकुल और भूमति के राहुल दौड़े सबसे तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंज्याट में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय प्राथमिक स्कूली खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भूमति जोन ओवरऑल विजेता रहा। इसमें लड़कों की 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में बातल के मुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भूमति के राहुल प्रथम रहे। लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में बातल की हर्षिता और 100 मीटर और 200 मीटर में बातल की ही वीना ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गान में बातल, भाषण में भूमति, एकल गीत में भूमति, लोक नृत्य में बातल पहले स्थान पर रहा। लड़के-लड़कियों के खो-खो, बैडमिंटन में प्रथम और लड़कियों की कबड्डी में दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों की कबड्डी में अर्की प्रथम, भूमति दूसरे और लड़कियों के वर्ग में बवासी दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में लड़के और लड़कियों के वर्ग में मांगू ने पहला, डुमैहर और अर्की को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अनुशासन में कुनिहार प्रथम रहा। समारोह में राज्य पशु कल्याण बोर्ड के प्रदेश सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। देवरा पंचायत के पूर्व प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने अपनी ओर से 21 सौ रुपये की नकद धनराशि भेंट की।
समापन समारोह में सदस्य राकेश कुमार, बीपीओ अर्की बीआर पाल, सेवानिवृत्त बीपीओ किशोर कुमार शर्मा, देवरा पंचायत की प्रधान अंजना ठाकुर, उपप्रधान बातल पंचायत नरेंद्र शर्मा, जगदीश, राकेश ठाकुर, हेतराम, पूर्व उपप्रधान देवरा राकेश ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, ताराचंद, हेमराज शर्मा, श्यामलाल, गीता ठाकुर, संतोष देवी, उमावती, अश्वनी कुमार, अरविंद भार्गव और रमेश चंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।