{"_id":"6597faebea691ee5ac02e784","slug":"mri-will-be-done-in-the-regional-hospital-machine-proposal-sent-to-government-solan-news-c-176-1-ssml1042-13970-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगी एमआरआई\nमशीन, सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगी एमआरआई मशीन, सरकार को भेजा प्रस्ताव
Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
अभी तक अस्पताल में नहीं होती है एमआरआई जांच
मरीजों को मजबूरी में जाना पड़ता है निजी सेंटरों में
आपातस्थिति में आती है अधिक दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्केनिंग मशीन लगेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द प्रस्ताव पर अनुमति मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी तक क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को एमआरआई की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीजों को निजी सेंटरों में एमआरआई करवाने के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को आपात स्थिति में ज्यादा परेशानी होती है। जहां पर अधिक रुपये खर्च कर मरीज का एमआरआई होता है। इससे तीमारदार की जेब पर भी बोझ पड़ता है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ने उच्चाधिकारियों और सरकार को एमआरआई लगवाने के लिए प्रस्ताव भेज अनुमति मांगी है।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं। वहीं जिले से सड़क दुर्घटनाओं में रेफर मरीजों को भी क्षेत्रीय अस्पताल ही उपचार लिए भेजा जाता है। वहीं अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ भी हैं। जो बेहतर उपचार के लिए मरीजों को एमआरआई करवाने के लिए लिखते हैं। लेकिन अस्पताल में मरीजों को एमआरआई की सुविधा नहीं मिल पाती है। इससे मरीज अधिक परेशान होते हैं।
इनसेट
अस्पताल दौरे के दौरान मंत्री भी दे चुके निर्देश
क्षेत्रीय अस्पताल में दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल भी काफी समय पहले एमआरआई मशीन लगाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर के माध्यम से अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इस पर काम शुरू किया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड वाले एरिया में जगह बनाकर एमआरआई मशीन लगाने की योजना है।
विज्ञापन
इनसेट
क्या है एमआरआई जांच
सीटी स्कैन मशीन के मुकाबले एमआरआई मशीन का एक अलग ही महत्व है। इसमें मस्तिष्क, रीड की हड्डी, नसों, मांसपेशियों, टेंडन की अधिक स्पष्ट तस्वीरें ली जाती हैं। जिससे गहराई में जाकर रोगी की समस्या को समझा जा सकता है और उसके बाद उस मरीज का सहजता से उपचार किया जाता है।
इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने की योजना है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. एसएल वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन