{"_id":"6ab26a122b6e5a1c700d52df","slug":"mou-between-university-solan-news-c-176-1-ssml1040-179706-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नौणी विवि और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नौणी विवि और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में एमओयू
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय दोहरी डिग्री करने का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय ने वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर एक नया अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एमओयू किया है। इस पहल से छात्रों को स्नातक शिक्षा के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह सहयोग छात्रों को वैश्विक अनुभव और अंतर विषयक शिक्षा प्रदान करेगा।
नौणी में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एमबीए कर सकेंगे। पहले छात्र अपनी स्नातक डिग्री के साढ़े तीन वर्ष नौणी में पूरे करेंगे। इसके बाद डेढ़ वर्ष के एमबीए कार्यक्रम के लिए वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में अध्ययन करेंगे। एमबीए कार्यक्रम का एक वर्ष वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के ग्रेटर नोएडा स्थित भारत परिसर में होगा। शेष छह माह की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में पूरी करनी होगी। यह मार्ग बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, बीएससी (ऑनर्स) नेचुरल फार्मिंग और बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए है। इससे कृषि पृष्ठभूमि के छात्र कारोबार, प्रबंधन और उद्यमिता का विशेष ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
इस सहयोग के तहत छात्रों को दो एमबीए डिग्री प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। एक एमबीए नौणी से और दूसरा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी से मिलेगी। छात्र एक वर्ष का एमबीए एग्रीबिजनेस/जनरल कार्यक्रम नौणी में पूरा करेंगे। इसके बाद डेढ़ वर्ष की एमबीए पढ़ाई वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर छात्रों को दोनों डिग्रियां मिलेंगी। डॉक्टरेट स्तर पर भी अवसर खुले हैं, जिसमें दो पीएचडी छात्र पहले से ही डुअल डिग्री कार्यक्रम कर रहे हैं। तीन अन्य छात्रों का प्रवेश के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
इनसेट
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की वैश्विक मान्यता
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की कारोबार शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। उसके कारोबार स्कूल को एसोसिएशन टू एडवांस कॉलेजिएट स्कूल्स ऑफ बिजनेस (एएसीएसबी) की मान्यता मिली है। यह कारोबार स्कूलों और कार्यक्रमों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता है। ये नए शैक्षणिक मार्ग नौणी और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग को मजबूत करेंगे। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव, अंतर विषयक शिक्षा और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
इनसेट
एमबीए प्रवेश के लिए वॉक-इन इंटरव्यू कल
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में एमबीए स्व-वित्तपोषित सीटों में प्रवेश के लिए वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू 24 सितंबर को एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट विभाग नौणी में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंक या समकक्ष सीजीपीए आवश्यक हैं। एससी, एसटी और दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी।