फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   More children than required took admission in Baddi School

Solan News: बद्दी स्कूल में जरूरत के ज्यादा बच्चों ने लिया प्रवेश

Sat, 13 Apr 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 13 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
अब बच्चों को कक्षाओं में बिठाने में भी आएगी दिक्कत
विज्ञापन

संख्या के मुताबिक स्कूल के कमरे भी पड़ गए छोटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक स्कूल बद्दी में इस वर्ष पिछले वर्ष से भी अधिक बच्चे दाखिला लेंगे। यहां पर बच्चों में प्रवेश लेने के लिए होड़ लगी हुई है। मलपुर व गुल्लरवाला गांवों के बच्चे दाखिला लेने बद्दी पहुंच रहे हैं। अभिभावक बच्चों की संख्या को देखते हुए यहां पर एक ओर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खोलने की मांग करने लगे हैं।
बद्दी के साथ लगते स्कूल गुल्लरवाला, मानपुरा व संडोली क्षेत्र से बच्चे लगातार प्रवेश लेने आ रहे हैं। अभिभावकों का तर्क है कि वहां के अध्यापक बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं मानपुरा स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि सभी को प्रवेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

बद्दी में देश भर के लोग उद्योगों में काम करते हैं। उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पिछले वर्ष इस स्कूल में 1200 से अधिक बच्चे थे, लेकिन इस वर्ष अभी तक 1200 बच्चे हो गए हैं जबकि अभी 16 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया जारी है। अकेले जमा एक में 200 विद्यार्थी अभी तक प्रवेश ले चुके हैं। स्कूल प्रबंधकों के सामने बच्चों को बिठाने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी वार्ड एक के रहने वाले संजीव ठाकुर ने बताया कि सरकार की ओर से किसी भी छात्र को प्रवेश के लिए मनाही नहीं है। लेकिन उस हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है। बद्दी स्कूल में जिस हिसाब से बच्चे जमा एक व अन्य कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं उससे स्कूल का भवन भी छोटा पड़ सकता है।
स्कूल प्रबंधन सीमित के प्रधान रामू ने बताया कि हैरानी की बात है कि गुल्लरवाला व हरिपुर संडोली में जमा दो स्कूल हैं लेकिन इस क्षेत्र से बच्चे बद्दी स्कूल आ रहे हैं। अब बद्दी स्कूल में हालात यह हो गई है कि बच्चों को बिठाने की जगह कम पडऩे लगी है। जमा एक में अंग्रेजी विषय अनिवार्य होने से सभी बच्चों को हाल में बिठाना पड़ता है।

उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल ने बताया कि स्कूल में 16 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया खुली है। जो छात्र औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। उन्हीं को ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि गुल्लरवाला, संडोली व मानपुरा क्षेत्र के बच्चे अपने ही क्षेत्र के स्कूलों में दाखिला लें। इससे उनका आने जाने का समय नहीं लगेगा, साथ ही बद्दी में बच्चों को संख्या कम होने से पढ़ाई आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed