{"_id":"6a86fad8f5d20e4a2e016bd1","slug":"monkeys-tore-apart-the-balloon-installed-at-the-cold-store-at-a-cost-of-eight-lakh-rupees-solan-news-c-176-1-ssml1040-176880-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बंदरों ने फाड़ दिया कोल्ड स्टोर में आठ लाख रुपये से लगाया बैलून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बंदरों ने फाड़ दिया कोल्ड स्टोर में आठ लाख रुपये से लगाया बैलून
Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
भोजनगर के समीप स्थित कोल्डस्टोर को बंदरों ने पहुंचाया नुकसान। स्रोत स्टोर कर्मचारी
भोजनगर पंचायत का मामला, सेब कोल्ड स्टोर संचालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की भोजनगर पंचायत के समीप बने निजी कोल्ड स्टोर में बंदरों ने उत्पाद मचाकर करीब आठ लाख रुपये के बैलून फाड़ दिए। यह बैलून कोल्ड स्टोर में तापमान बनाने के लिए लगाए जाते हैं। कोल्ड स्टोर प्रबंधक कमलेश सिसोदिया ने बताया कि कोल्ड स्टोर के आसपास बंदर रोजाना उत्पाद मचा रहे हैं। बीते 11 अगस्त को अचानक बंदरों के झुंड ने उनके कोल्ड स्टोर में लगाए गए बैलून तक फाड़ दिए, इनकी कीमत आठ लाख रुपये थी। उन्होंने इसकी शिकायत वन विभाग धर्मपुर में भी दी, मगर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। न तो बंदरों को लेकर कोई टीम यहां पहुंची और न ही उन्हें मुआवजे को लेकर कोई आश्वासन मिला है। उनका कहना है कि कोल्ड स्टोर में सेब रखे जाते हैं, लेकिन ऐसे में अब डर है कि बंदर अगर कोल्ड स्टोर में घुस गए तो वह लाखों रुपये के बागवानों के सेब भी खा जाएंगे।
उन्होंने वन विभाग, प्रशासन व स्थानीय पंचायत से मांग उठाई कि बंदरों की समस्या के लिए कोई स्थायी समाधान किया जाए या फिर बंदरों को पकड़कर अन्य जगह छोड़ा जाए नहीं तो उनके साथ-साथ आसपास के किसानों को भी इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।