फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mobile healthcare unit launched in Solan

Solan News: सोलन में मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का शुभारंभ

Fri, 14 Feb 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Mobile healthcare unit launched in Solan
सोलन में मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का शुभारंभ करते हुए कार्यकारी सीएमओ डॉ. अमित रंजन तलवाड़। स्रोत
जिला मुख्यालय में मरीजों को घरद्वार मिलेगी इलाज की सुविधा
विज्ञापन


11 ग्राम पंचायातों के 100 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला मुख्यालय स्थित शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल लिमिटिड ने कॉरपोरेट सोशल रिसपोंसेबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार और शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल लिमिटिड के अध्यक्ष एनएस घुम्मन ने मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट वाहन को हेल्पेज टीम की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोबाईल हेल्थकेयर यूनिट को हेल्पेज इंडिया के सहयोग से आरंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है। यह मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट चिह्नित गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। यह वाहन सोलन की 11 ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक गांव में कार्य करेगी। मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट के माध्यम से लगभग 3500 लाभार्थियों को आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श उपलब्ध करवाया जाएगा। यूनिट विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को स्वास्थ्य परामर्श, निशुल्क दवाइयां, सामान्य परीक्षण, उपचारधीन एवं चलने-फिरने में असमर्थ रोगियों को गृह चिकित्सा सुविधा, जानकारी एवं प्रशिक्षण, उपचार डाटा एकत्रीकरण तथा बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।


यहां इस दिन मिलेगी सुविधाएं

यूनिट प्रत्येक माह के पहले तथा तीसरे सोमवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेहड़ के गौड़ा में पंचायत भवन के समीप, दूसरे और चौथे सोमवार को नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 17 कथेड़ में निर्वाचन आयोग के भंडारण कक्ष के समीप, पहले तथा तीसरे मंगलवार को तुंदल के कहलोग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के समीप, दूसरे और चौथे मंगलवार को कोट के आंजी ब्राह्मणा में पंचायत भवन के समीप, पहले व तीसरे बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक डांगरी के पाट्टी में भुलग मैदान के समीप, पहले व तीसरे बुधवार को ही दोपहर 2 से 4 बजे के मध्य बसाल में पंचायत भवन के समीप, दूसरे तथा चौथे बुधवार को सुबह 10 से सांय 4 बजे तक गड़खल में बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप, पहले तथा तीसरे वीरवार को देलगी में पंचायत भवन के समीप, दूसरे तथा चौथे वीरवार को हरिपुर गांव में सेवाएं प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article