{"_id":"6813b829e559bc2c3f0c2319","slug":"mla-hardeep-bawa-dedicated-the-electric-transformer-to-the-public-in-ramshahar-solan-news-c-176-1-ssml1040-142919-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विधायक हरदीप बावा ने रामशहर में जनता को समर्पित किया विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विधायक हरदीप बावा ने रामशहर में जनता को समर्पित किया विद्युत ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने रामशहर में 3.15 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगने से अब रामशहर, बहेड़ी, धर्माणा, डोली, नंड, मित्तियां, बवासनी आदि और अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायतें बैला, माटूली, छियाच्छी, दीग्गल, बदोखड़ी, चिल्लड़, मनलोग कलां, लग, चमदार, भियुंखड़ी आदि को लाभ होगा। अभी तक ओवर लोडिंग के चलते यहां पर सुबह व शाम को कट लग रहे थे। लेकिन अब इस सुविधा बिजली के कट नहीं लगेंगे साथ ही लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौडल, नायब तसीलदार राजेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता जलशक्ति विभाग रामशहर दिनेश धीमान जेई मेवा सिंह, रेंज अधिकारी प्रेम पटियाल, कनिष्ठ अभियंता कृष्णदेव, भूपेंद्र सैनी, रंजीत ठाकुर, सीआर वर्मा, मुकेश शर्मा, जेई ईश्वर शर्मा,राजेंदर महाजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।