{"_id":"5de3feee8ebc3e550800a2b8","slug":"missing-lady-found-dead-solan-news-sml3161139100","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब महिला का शटयान की घासनी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब महिला का शटयान की घासनी में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। गनोल पंचायत के गांव शटयान से पिछले दो दिनों से गायब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के साथ लगती घासनी में मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कसौली के ग्राम पंचायत गनोल के गांव शटयान की एक महिला, पार्वती देवी पत्नी स्व. खुशीराम जो मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पिछले करीब दो दिन से घर से लापता बताई जा रही है। इसमें महिला के परिजनों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी लेकिन दो दिन बाद उसका शव गांव के साथ लगती घासनी में मिला।
इस जगह के पास एक जहर की शीशी भी मिली है जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसमें पुलिस ने महिला का शव सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।