{"_id":"67a0a232433f612334060bd6","slug":"minor-missing-from-home-recovered-from-kalka-solan-news-c-176-1-ssml1041-137247-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: घर से लापता नाबालिग कालका से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: घर से लापता नाबालिग कालका से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जनवरी को घर से बिना बताए हुई थी लापता
पुलिस ने परिजनों के किया हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने कालका से बरामद कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी बेटी जिसकी आयु 14 वर्ष है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह सात बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों समेत अन्य स्थानों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद इसकी शिकायत धर्मपुर थाना में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। जिसमें तकनीकी जांच, काल डिटेल और टावर लोकेशन का विश्लेषण करके नाबालिग को कालका क्षेत्र से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि उपरोक्त नाबालिग अपने स्कूल के दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से कालका चली गई थी। जहां पर वह अपने एक दोस्त के मामा के घर सुरक्षित स्थान पर रह रही थी।