{"_id":"58ef7ae14f1c1bc342cf68f2","slug":"ministre-call-a-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई पर मंत्री को बुलानी पड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई पर मंत्री को बुलानी पड़ी बैठक
सोलन, ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
सोलन में सफाई व्यवस्था पर बुलाई बैठक में भाग लेते धनीराम शांडिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई व्यवस्था के आदेशों को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकालकर शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ करके गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले विभागों के प्रतिनिधियों से आखिरकार समस्या का हल सरकार को ही निकलवाना पड़ा। हैरत की बात यह है कि नगर परिषद और लोनिवि को ड्यूटी याद दिलाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल को बैठक बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
इसमें शहर में गंदगी का कारण बने ड्रेनेज सिस्टम की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम फैसले हुए। इसमें गर्ल्स स्कूल से लेकर डीसी चौक तक ट्रायल के बेस पर लोनिवि को नालियों के रखरखाव और जीर्णोद्धार का जिम्मा सौंपा गया। इसके लिए मंत्री ने स्वयं संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को एनओसी के लिए लोनिवि को अप्लाई करने के लिए कहा। एनओसी को जल्द मंजूरी देने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता, ईओ बीआर नेगी के अलावा लोनिवि से एक्सियन विजय चौहान और जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान खूब गूंजा
हाल ही में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अमर उजाला द्वारा छेड़े अभियान को लेकर बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान पुराने बस स्टैंड से लेकर डीसी चौक, सैनिक विश्राम गृह से सपरुण तक के चॉक और बदहाल ड्रेनेज सिस्टम का हवाला दिया। वार्ड नंबर छह में गर्ल्स स्कूल के साथ सही ड्रेनेज न होने और और गंदगी से भरी नालियों में पीने की पाइपें साथ गुजरने का जिक्र भी किया गया।
विज्ञापन
नप ने रखी लोनिवि के समक्ष पेशकश
बैठक में चर्चा के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष गर्ल्स स्कूल से लेकर डीसी चौक तक ट्रायल के तौर पर ड्रेनेज सिस्टम नप को देने की मांग की। इस पर सहमती भी बन गई। निर्णय लिया गया कि एनओसी जारी होने के बाद ही नगर परिषद ड्रेनेज सिस्टम को अपने अधीन लेकर नए सिरे से तैयार करेगी। अगर नगर परिषद इस मकसद में कामयाब होती है तो मालरोड में गंदगी का सबब बनी नालियां नगर परिषद के अधीन होंगी।
निकास नालियों पर किए
गए अतिक्रमण उखड़ेंगे
सोलन। ओल्ड बस स्टैंड से लेकर सपरूण तक कई रसूखदारों ने नालियों के ऊपर ही कब्जे कर लिए हैं। हद तो यह है कि नालियों के ऊपर संगेमरमर के थड़े बनाकर दुकानें सजाई जा रही हैं। नगर परिषद का कहना है कि एनओसी मिलने के तुरंत बाद नालियों से पक्के और कच्चे कब्जे हटाने की कारोबारियों से आग्रह किया जाएगा। अप्पर बाजार और चौक बाजार में यह मुहिम छेड़ी थी। इसमें कारोबारियों का सहयोग भी मिला और खुद कारोबारियों ने अपने पक्के थड़े तोड़ डाले। इसी तरह सोलन मालरोड पर भी कारोबारियों से गुहार लगाई जाएगी। अगर व्यापारी नहीं मानें तो फिर सख्ती करते हुए इन कब्जों को तोड़ दिया जाएगा।
अफसरों को न तो किसी डर
है न ही ड्यूटी के प्रति सजग
सप्ताह बाद भी नहीं सुधरी निकास व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। एक सप्ताह पूरा हो गया है लेकिन शहर में ड्रेनेज की व्यवस्था और गंदगी की दशा नहीं सुधर सकी है। ऐसे में जिला प्रशासन की कार्यशैली पर ही सवाल उठने लगे हैं। डीसी डॉ. राकेश कंवर अवकाश पर हैं। उनके मुताबिक संबंधित अफसरों को लिखित में एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए थे।
सवाल उठ रहे हैं कि उपायुक्त के अवकाश में चले जाने के बाद इन निर्देशों पर अमल करना क्या संबंधित अधिकारियों का कर्तव्य नहीं बनता? ऐसे में गर्मियों के सीजन में अगर बीमारी दस्तक देती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा होगा? संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अधिकांश से कोई रिस्पांस नहीं मिला।
आठ दिन में करें नालियों की सफाई
नहीं तो झेलो फिर कार्रवाई : शांडिल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए कि आठ दिन में सभी नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। समयावधि में यह कार्य पूरा न होने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉ. शांडिल वीरवार को यहां सोलन शहर के विभिन्न मामलों के संबंध में बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि स्वच्छता सभी के लिए आवश्यक है और आम जनता के साथ विभिन्न विभागों का यह दायित्व है कि वे शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। उन्होंने नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए कि सोलन शहर के ठोस कचरे का समुचित निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। स्वच्छता के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। सोलन शहर विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थल शिमला जाने वाले मार्ग पर स्थित है और सोलन की स्वच्छता का देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बैठक में नप अध्यक्ष पवन गुप्ता, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अजय गुप्ता, अधिशाषी अभियंता विजय चौहान, नप सोलन के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, परिवहन प्राधिकरण के सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के सदस्य हितेश शर्मा, पंचायत बीशा की प्रधान सीता ठाकुर, कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, व्यापार मंडल से सुशील चौधरी, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी मौजूद रहे।
गर्ल्स स्कूल भवन को जल्द एक करोड़
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के भवन निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपये शीघ्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने मालरोड सोलन के सौंदर्यीकरण की जानकारी भी प्राप्त की। शामती बाईपास के निर्माण कार्य पर चर्चा की। डॉ. शांडिल ने इस अवसर जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।