फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Minister Shandil laid the foundation stone of Sainik Community Building of Sayri-Mamlig

Solan News: सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन की मंत्री शांडिल ने रखी आधारशिला

Thu, 06 Mar 2025 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर दी भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की पहली किस्त
विज्ञापन

सायरी ममलीग में जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि बाल देखभाल संस्थान में रह रहे बच्चों को आवास, शिक्षा, चिकित्सा और परामर्श सेवाएं देने के लिए 59.73 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। डॉ. धनीराम शांडिल वीरवार को कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव धायावाल में भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के हित के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं कार्यांवित कर रही है। उन्होंनेे धायावाल में भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रथम किस्त के तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी भवन निर्माण के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पूर्व भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के प्रधान नरेश कुमार कौंडल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सैनिक लीग की मांगों से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद ठाकुर, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता कौंडल, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सचिव राजेश, बीडीओ कंडाघाट राजेश ठाकुर, नायब तहसीलदार ममलीग सुरेंद्र चंदेल, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट आभा, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी, बीएमओ सायरी डॉ. अजय कुमार सहित भूतपूर्व सैनिकों, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed