फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mining department team fined rupees 50 thousand for mining in personal land in Badog

बड़ोग बाईपास में खनन पर 50 हजार का जुर्माना

Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mining department team fined rupees 50 thousand for mining in personal land in Badog
Mining department team fined rupees 50 thousand for mining in personal land in Badog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर खनन कर रहे भूमि मालिक पर खनन विभाग ने शिकंजा कसा है। खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कार्य को रुकवा दिया।
उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। साथ ही विभाग ने नोटिस जारी कर खनन नहीं करने की हिदायत दी है। अगर व्यक्ति नहीं मानता है तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
जानकारी के अनुसार सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर कलोल गांव में खनन को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत में लोगों ने कहा कि कलोल गांव में लगातार खनन हो रहा है। इससे गांव को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

कभी भी बड़े-बड़े पत्थर आकर मकानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस शिकायत पर खनन विभाग ने टीम का गठन कर दबिश दी। मौके पर देखा कि भूमि मालिक खनन करवा रहा है। खनन पर विभाग ने नोटिस जारी कर 50 हजार का जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला खनन अधिकारी दिनेश कौंडल ने बताया कि लोगों की शिकायत पर विभाग की टीम ने कलोल गांव में चल रहे खनन को रुकवाया है। टीम ने 50 हजार का जुर्माना किया है और मालिक को हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि खनन करने पर जुर्माना और कारावास की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed