फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mini Marathan

मिनी मैराथन में अमित विजेता

Sun, 13 Sep 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Sun, 13 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से बद्दी में मिनी मैराथन कराई गई। मैराथन के पुरुष वर्ग में दून वैली पब्लिक स्कूल के अमित कुमार ने 35 मिनट व 40 सेकेंड का समय निकाल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि घरेड़ निवासी उमेश ने 36.12 मिनट का समय निकाल कर दूसरा व जट्टी माजरा के नरेश कुमार ने 36.19 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नालागढ़ के टिक्कर के अजय ने चौथा व बेहली के राजेश ने पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन


महिलाओं में पीजी कॉलेज नालागढ़ की छात्रा दीपिका ने 47.29 मिनट का समय निकाल कर पहला, जुड्डी स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा शाईना ने 59 मिनट का समय निकाल कर दूसरा व अंतरराष्ट्रीय एथलीट कल्पना परमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वैटरन में सुखदेव सैणी, यूथ क्लब राजपुरा के प्रधान करनैल सिंह, एसडीएम हरिकेश मीणा, डीएसपी खजाना राम, एचसी रणधीर सिंह, प्रवीण कुमार, दलजीत सिंह, राकेश, होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह, धमेंद्र, हेमराज, हरि सिंह, फ्रेंड्स एलायज के जीएम संजीव शर्मा, देव चौधरी ने भी दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक राम कुमार चौधरी, एसपी जी शिवा कुमार, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने भी मैराथन में कुछ दूरी तक भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चौधरी राम कुमार ने पुलिस विभाग की ओर से विजेता धावकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने अपनी ओर से सभी धावकों को पांच-पांच सौ रुपये नकद राशि ईनाम दी। एसपी जी शिवा कुमार ने कहा कि मैराथन में छोटे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी रूचि दिखाई। दस वर्ष की पांचवीं कक्षा की शाईना ने महिला वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर सभी को चौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग मैराथन को लेकर कितने जागरूक थे। इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों व नशे के खिलाफ जागरूक करना था। इसमें विभाग काफी हद तक सफल रहा। इस मौके पर डीएसपी नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी दया राम ठाकुर, कमल चंद, फिरोज खान, कुंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमेश कुमार, जितेंद्र, रमन कुमार, मनीष, सरविंद, राकेश, पवन कुमार, इंद्र कुमार, ओंकार सिंह, मेवा सिंह, ईशा महंत समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed