फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   migrant labour

गोवा और कर्नाटक से लौटे लोगों ने किया सरकार का गुणगान

Sat, 16 May 2020 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। गोवा से परवाणू पहुंचे लोग प्रदेश सरकार की तारीफ कर रहे हैं। गोवा से पहले ऊना और उसके बाद परवाणू पहुंचे 37 लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन किए 37 लोगों में 33 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। परवाणू पहुंचे होटल व्यवसाय से जुड़े 28 वर्षीय युवा ललित शर्मा निवासी सेर बनेड़ा तहसील सोलन ने बताया कि ऐसे समय में घर तक पहुंचाने के लिए वे राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जहां प्रदेश सरकार का साथ मिला, वहीं परवाणू तक पहुंचाने में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग दिया। गोवा में ही होटल व्यवसाय से जुड़ी 23 वर्षीय ऊषा कसौली तहसील की कुम्मारहट्टी के बाड़ा गांव की रहने वाली है। अपने प्रदेश पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद किया। सोलन के रबौन के रहने वाले 24 वर्षीय शुभम शर्मा गोवा में एक दुकान में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में वे राज्य सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण ही अपने घर तक पहुंचे हैं। इससे पूर्व बंगलूरू से एक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से भी हिमाचल के लोग ऊना तक पहुंचे थे। इनमें से सोलन जिला के विभिन्न स्थानों के रहने वाले 59 लोगों को इंडोर स्टेडियम बद्दी में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। इन 59 लोगों में से नालागढ़ उपमंडल की रामशहर तहसील के रंधाला गांव के रहने वाले रूपलाल, लूनस के रहने वाले वीर सिंह और नालागढ़ के रहने वाले कमल ने उन्हें गृह जिला पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार देश के अन्य राज्यों से विशेष रेलगाड़ियों के माध्यम से सोलन जिला के निवासियों को विशेष रूप से निर्धारित संस्थागत क्वारंटीन स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। अभी तक बंगलूरू तथा गोवा से सोलन जिला से संबंधित 96 लोगों को लाया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार इन्हें क्वारंटीन सुविधा में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed